Tuesday, 4 February 2014

साईं वाणी

क्या आप धनवान बनना चाहते है - यदि आप वास्तव में धनवान बनना चाहते तो आपको जीवन में एक लक्ष्य बनाकर ईमानदारी से सत्यता के साथ कठिन परिश्र्म करना होगा -- एक परिवार था आपस में बहुत झगड़ता था एक दिन उसका भला चाहने वाले पुराने रिश्तेदार या दोस्त आये दोनों ने कहा आओ बैठो चाय पानी करके जाना और फिर वे आपस में लड़ने लगे दोस्त थोडी देर रुका और बिना बताये चला गया , तीन दिन बाद दोस्त फिर आया दोनों ने नमस्ते किया और - बोले जाना नहीं, चाय पीकर जाना और इतना कहकर किसी बात पर फिर लड़ने लगे बच्चो को डाटने लगे माता पिता व अन्य सदयों को घूरने लगे I आया हुआ मित्र फिर धीरे से उठा और चुप चाप चला गया -- ठीक इसी प्रकार से ज्ञान , अनुदान और कृपा बाटने वाली अदृश्य शक्तियाँ जैसे :- माँ लक्ष्मी जी , कुबेर जी , गणेश जी , सरस्वती जी आदि आप के घर में आती है और घर का कलह देखकर वापस चली जाती हैं जिससे आप कठिन परिश्रम के बाद भी वह लाभ नहीं पा पाते है जो आपको मिलना चाहिए इसलिय परमात्मा की याद करते हुए परिवार में मेल मिलाप से रहते हुए आगे बढ़े सदा सुखी रहोगे --- तात्या साई महाराज तात्या साई मंदिर तातियागंज कानपुर उत्तरप्रदेश भारत LIKE / SHARE \ REQUEST FOR PRAY

No comments:

Post a Comment