Sunday, 9 February 2014

साईं वाणी

व्रत करने से क्या मिलता है :- प्राय : व्रत किसी मनोकामना , इच्छा की पूर्ति के लिए अपने किसी इष्ट देवी देवता या भगवान् से प्रार्थना की जाती है , इसमें व्यक्ति / भक्त दिन भर भोजन ग्रहण नहीं करता है , केवल जलीय द्रव ग्रहण करता है , इससे वास्तव में फायदा क्या होता है :-आत्मिक लाभ १) आत्मा को संतोष मिलता है , २) मनोकामना पूर्ण होती है , ३) भगवान् की कृपा मिलती है --- शारीरिक लाभ :- सप्ताह में 1 दिन भोजन न करने से पाचन अंगो को आराम मिलता है , तथा भोजन न करने से जो कुछ अध पचे ख़राब तत्व होते है और वह भी पचकर भस्म हो जाते है , जिसके फलस्वरूप नाना प्रकार की बीमारियां नहीं होती है ,हानि कारक रोग पैदा करने वाले तमाम बैक्टीरिया मर जाते है तथा रोग निवारक छमता (इम्युनिटी पॉवर बढ जाती है ) व्रत के दिन जलीय तत्व और जल बार बार ग्रहण करने से पूरे इंटरनल सिस्टम की धुलाई हो जाती है -( जैसे स्कूटर, कार का कार्बोरटर साफ़ हो जाता है फिर स्कूटर , कार बड़ी अच्छी गति से चलती है ) इंटरनल सिस्टम साफ़ होने से गैस नहीं बनती है , किये गए भोजन का अच्छा पाचन होता है , कठिन मुंहामा ,पथरी अल्सर , ट्यूमर और कैंसर जैसी भयानक बीमारियां नहीं होती है , गुर्दे , लीवर , ख़राब नहीं होते है पाचन अच्छा होने से भगंदर बबासीर भी नहीं होते है , व्रत करने से सभी अंग शक्तिशाली बनते है , रस , रसायन, एन्जाइम, और पाचक रस अच्छे बनते है जिसके फलसवरूप नींद अच्छी आती है बी 0 पी 0 शुगर नहीं है मानसिक विचार बहुत उच्च कोटि के जाते है व्यक्ति की नकरात्मक सोच अपने आप जाने लगती है द्रढ़ इच्छा शक्ति बढ़ती जाती है जिससे अच्छा चिंतन होता है हम जो कार्य करते है उस कार्य को करने के लिए परमात्मा की कृपा से विशेष शक्ति मिलती है और हम अपना कार्ये करते हुए जीवन के ऊँचे से उच्तम उद्देश्य पूर्ण कर सफलता प्राप्त कर लेते है। सामाजिक लाभ :- हम जब स्वस्थ होते है तब किसी न किसी रूप में घर, परिवार, समाज ,देश और विश्व को लाभावन्वित करते है और हां ----- एक विशेष बात अगर पूरा देश सप्ताह में एक दिन व्रत करे महीने में 5 दिन और साल में 2 महीने का भोजन बचाया जा सकता है , जो देश के 20 %(25 करोड़ ) लोगो के लिए जिनके पास भोजन की व्यवस्था नहीं होती है 10 महीने का भोजन जुटाया जा सकता है , अरे व्रत करके तो देखे कितना लाभ मिलता है -----बाबा की और से सभी को शुभ -आशीर्वाद , तात्या साईं महाराज , साईं मंदिर , तातियागंज जी 0 टी 0 रोड पर कानपुर , उत्तर प्रदेश , भारत----SHARE / LIKE / REQUEST FOR PRAYER TO SOLVE YOUR PROBLEM

No comments:

Post a Comment