Friday, 21 February 2014

साईं वाणी

साईं वाणी हँसना स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है :- हसने से पेट के मर्ज , दर्द , ब्लड प्रेशर , टेंशन , आदि जैसी अनेको बीमारियाँ केवल हसने से ठीक हो जाती है , तो आओ आज हँस लिया जाये--- LOVE माने प्रेम करना होता है , यह सभी को मालूम है लेकिन LOVE का बहुत ही गहरा और व्यापक अर्थ है , जब माँ बेटे से प्रेम करती है , पिता पुत्र से प्रेम करता है , भाई भाई से प्रेम करता है , पड़ोसी पड़ोसी से प्रेम करता है , यहाँ तक की भक्त भगवान् से प्रेम करता है , तथा भगवान् भक्त से प्रेम करता है , सभी प्रकार के प्रेम को LOVE कहा जाता है , किन्तु आज का प्रेम कहाँ तक सीमित हो गया है , आप सब जानते है ----- एक चचंल हसमुखी मीठे स्वाभाव वाली नवविवाहिता बहू ने हँसते हुए अपने 70 साल की फुफुआ सास से पूंछा -- बुआ जी , क्या फूफा जी अब भी उतना ही LOVE करते है , जितना कि पहले करते थे --- बुआ जी शरमाई , संकुचाई और बोली -- चल हट , ये भी कोई पूछने की बात है , -- 8 - 10 दिन बाद पुन : उस बहू ने अपनी बुआ से यही सवाल पूंछा -- बुआ जी फिर टाल गयी , अबकी तीसरी बार उस बहू ने सेवा करते हुए अपनी दो तीन अन्य बहुओं के साथ फिर येही हँसते हुए पूंछा -- और बोली बताओ न बुआ जी --- क्या फूफा जी अब भी उतना ही LOVE करते है , जितना कि पहले करते थे --- अब हौले से मुस्कराते हुए हँसकर बोली ---- अब तुम्हारे फूफा जी 75 साल के हो गये है , दांत तो है ही नहीं , ---- अब वह LOVE तो नहीं करते है बल्कि लबर लबर (LABAR - LABAR) करते है, ---- खुल कर हंसो , जब याद आये तब हंसो , और औरो को हँसाओ , अनेको बीमारियों से मुक्त रहोगे---- बाबा की ओर से आशीर्वाद - सदा सुखी रहो ------तात्या साई महाराज तात्या साई मंदिर तातियागंज कानपुर उत्तर - प्रदेश भारत

No comments:

Post a Comment