Sunday, 19 January 2014

साईं वाणी

जब पिताजी ही मेरे साथ है तो हमें किस बात की चिंता :- एक छोटा लड़का हाथ में लम्बा बांस लेकर 6 फुट ऊँचे रस्से पर नंगे पैर 20 फुट की दूरी बांस को दांया बांया करते हुए दृण और मजबूत इरादे के साथ धीरे धीरे आगे बड़ रहा था , नीचे 10 फुट चौड़ी , 8 फुट गहरी नहर बह रही थी ,बांसो के सहारे 20 फूट के रस्से को बांधा गया था , जिस पर बालक चल रहा था , नीचे एक आदमी ढोल बजाता , ढोल की थाप और लय पर बच्चा आगे बढ़कर रस्सा पार कर गया , तमाम लोग इसके करतब को अचरज भरी निगाहों से देख रहे थे , बच्चे के नीचे उतरने पर पत्रकारो ने उससे पूंछा -- तुम इतने पतले रस्से पर चलते हो , नीचे नहर बह रही है जरा सा चूको तो गिर पड़ोगे नदी में बह जाओगे क्या तुम्हे डर नहीं लगता , क्या तुम्हे अपने प्राणो का भय नहीं है ---- इस पर वो बालक सरलता से बोला असल में जो ढोल बजा रहे है हम इन्ही थाप लय पर और बड़े ही विश्वास के साथ आगे बढ़ते रहते है क्योंकि हम जानते है अगर हम नदी में गिर पड़गे तो ये हमे दौड़कर नदी से निकाल लेंगे क्योंकि ये हमारे पिताजी है --- जब इस छोटे से बालक को अपने पिता पर इतना विश्वास है जिस विश्वास के सहारे इस कठिन रस्ते को पार करता है -- तो फिर तुमभी अपने पिता और परमपिता परमात्मा पर इतना मजबूत विश्वास जमाकर आगे चलना शुरू करो तुम्हे तुम्हारी मंज़िल मिल जायेगी और इसमें कोई दो राय नहीं है ---> बाबा की ओर से आशीर्वाद - सदा सुखी रहो -----तात्या साई महाराज तात्या साई मंदिर तातियागंज कानपुर उत्तर-प्रदेश भारत - साईं मंदिर ततियागंज में हर गुरुवार को सबके कल्याण के लिए /मनोकामना की पूर्ति के लिए सामूहिक प्रार्थना की जाती है -- पूजा मे सभी धर्मो के लोग हजारो भक्त सम्मलित होते है कोई रजिस्ट्रेशन चार्ज नहीं , कोई शुल्क नहीं , आप भी किसी गुरुवार को आ सकते है , साईं बाबा / तात्या साईं बाबा की पूजा में सम्मलित हो सकते है।

No comments:

Post a Comment