जब जागो तभी सवेरा :- प्राचीन समय से ऐसा कहा जाता है कि जल्दी सोओं और जल्दी उठो , बहुत लाभकारी होता है , सुबह जल्दी उठने से शुद्ध प्राण वायु मिलती है , जिससे तन मन में विशेष ताजगी आती है , नए उत्साह के साथ काम करने की प्रेरणा मिलती है , कुछ लोग सुबह 4 बजे , कुछ लोग 5 बजे , कुछ 6 बजे , और कुछ 7 बजे तथा कुछ लोग 8 बजे सोकर उठते है , पहले के समय में लाइट , और भाग दौड़ की ज़िन्दगी नहीं थी तो यह नियम पूर्णतया :मान्य था किन्तु अब पढ़ा लिखा , धनी वर्ग तथा शहरों के निवासी कृत्तिम प्रकाश और भाग दौड़ की ज़िन्दगी में जीवन यापन कर रहे है तो लेट सोने की आदत में व्यापक वृद्धि हुई है , कोई बात नहीं , यदि देर से सोओगे तो निश्चय ही विलम्ब से उठोगे ---- ध्यान रखे नींद पूरी ले अन्यथा अनेको बीमारिया जन्म ले लेंगी जैसे :- टेंशन , आनिद्र , बी 0 पी 0 , शुगर , तथा मिर्गी जैसी बीमारी हो सकती है-- अत : अब स्वस्थ रहने के लिए नियमित दिन चर्या बनायिए , भरपूर नींद लीजिए --- लेकिन ध्यान रखे सोते ही न रहे बहुत से लोग 9 , 10 या 11 बजे तक सोते है और फिर बोलते है अब तो दुपहर हो गयी है , अब क्या करेंगे , चलो आराम करते है.… ध्यान रखे चाहे दिन हो या ज़िन्दगी जब जागो तभी सवेरा , ये मानकर तुरंत काम में जुट जाओ तो शाम होते होते बहुत कुछ पा जाओगे , बहुत से लोग 40 साल तक इधर उधर घूमा करते है कुछ भी नहीं करते है और फिर कहते है अब क्या होगा बुडापा आ गया है और जीवन भर निष्क्रिय हो जाते है , ऐसे बहुत से कार्य है जो 40 - 50 वर्ष के बाद भी किये जा सकते है - जैसे समाज सेवा , पूजा पाठ , टीचिंग, पत्रकारिता आदि आदि , बहुतो ने इस तरह कार्य करने से असीम सफलता पायी है, जैसे खुशवंत सिंह , वरिश्तम पत्रकार। अत : आप भी नए उत्सह के साथ अपने कार्य में आगे बढे। दिन हो या जीवन, सफलता प्राप्त कर सुखी बनो ---> बाबा की और से सभी को शुभ -आशीर्वाद , तात्या साईं महाराज , साईं मंदिर , तातियागंज जी 0 टी 0 रोड पर कानपुर , उत्तर प्रदेश , भारत-----आप किसी भी गुरुवार को मंदिर में आकर बाबा की प्रार्थना में शामिल हो सकते है , मनोकामनाए पूर्ण होगी।
No comments:
Post a Comment