Monday, 6 January 2014

साईं वाणी

बेटियों को बढ़ने का अवसर तो दें :- बेटियां परमात्मा का वरदान है इन्हे देवी स्वरूप में पूजा की जाती है किन्तु आज का लालची और स्वार्थी समाज बेटियों की बलि चढ़ाता है , जन्म से पहले ही मार देता है , अत्याचार करता है (ओह माय गॉड ) क्या हो गया है इस समाज को , अरे इन्हे बढ़ने का अवसर तो दो , मतभेद और कुत्सित विचारो को त्यागकर इनका अच्छा पालन पोषण करो , अच्छा पढ़ाओ - लिखाओ , इन्हे सुअवसर दो , प्रोत्साहन दो , फिर देखो ये बेटियां क्या करती है , सीता , गीता , अनुसुइया , ये तो पुराणो की बाते है , मीरा , राधा , रज़िया , लक्ष्मीबाई , कई सौ साल पहले की बाते हो सकती है , अरे आज ही देखो हर क्षेत्र में बेटियां कितना आगे हैं और कितना आगे गयी है , किरण बेदी , सुनीता विलियम्स , कल्पना चावला , कलाक्षेत्र में रेखा , हेमा मालिनी , ऐश्वरिया , राजसत्ता में , इंद्रा , ममता , मायावती , जयललिता आदि आदि इसी प्रकार से आज के समय में हर क्षेत्र में इन बेटियों कि संख्या हज़ारों लाखो में है , अरे इन्हे अवसर तो दो , फिर देखो ये तुम्हारा अपना परिवार , देश और समाज का कितना कल्याण करेंगी , ये माँ , बहिन , बेटी के रूप में होती है , और इन्ही के कर्त्तव्यों आदर्शो से भारत को माँ कहते है , ये सभी देवियाँ है , इन्हे प्रणाम करो , भगवान् सबको सद - बुद्धि दे , बेटिओ को बचाओ , सदा सुखी रहो , ------ तात्या साई महाराज तात्या साई मंदिर तातियागंज कानपुर उत्तर-प्रदेश भारत

No comments:

Post a Comment